एसीईओ ने दिए सफाई और रखरखाव पर जोर, दी सख्त चेतावनी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने गुरुवार को सेक्टर-36 स्थित एमपी-3 रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीईओ के साथ संबंधित वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक, उद्यान निर्देशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पाल ने क्षेत्र के अलग-अलग पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति, अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाई गई कमियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने विशेष रूप से सड़क के रखरखाव पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर व्यवस्था स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

पेड़-पौधों पर विशेष ध्यान

अधिकारियों को दिए गए निर्देशों में सड़क किनारे स्थित नालियों की नियमित सफाई, सड़क की मरम्मत, यातायात चिह्नों की स्थिति में सुधार और पथ-प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधों के उचित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

प्रतिदिन गुजरते हैं हजारों लोग

नोएडा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमपी-3 रोड नोएडा के प्रमुख मार्गों में से एक है और यहां से हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। इसलिए इस मार्ग के रखरखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के बाद जारी किए गए निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img