ब्राह्मण समाज महासंघ ने जताया आक्रोश, सीएम योगी से न्याय की मांग

अमर सैनी

नोएडा। ब्राह्मण समाज महासंघ ने बहराइच में हुई एक युवक की नृशंस हत्या के विरोध में नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई इस घटना में 26 वर्षीय एक ब्राह्मण युवक की घर के अंदर वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई थी।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने कहा, “धार्मिक कार्यक्रमों में जान-बूझकर अवरोध उत्पन्न करना और हथियारों से लैस होकर निर्दोष लोगों की हत्या करना किसी भी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता।” उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग की। संगठन ने इस तरह की योजनाबद्ध हिंसा की गहन जांच की मांग करते हुए स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक अलग ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की गई।

कौन-कौन रहा मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. मिश्रा, महासचिव लोकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अरुण मिश्रा, सचिव राजेश शुक्ला, प्रभाकर झा, रामनारायण पांडेय और विशिष्ट पांडेय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img