Delhi Crime: दशहरा मेला देखने जा रहे दो भाइयों पर किया चाकू से जानलेवा हमला एक की मौत एक घायल, तमाशबीन बनी रही भीड़

Delhi Crime: दशहरा मेला देखने जा रहे दो भाइयों पर किया चाकू से जानलेवा हमला एक की मौत एक घायल, तमाशबीन बनी रही भीड़

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में लोगों में गुस्सा इस कदर भरा है कि वह एक दूसरे की जान लेने में पल भर भी नहीं लगाते। ऐसा ही एक मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली थाना हर्ष विहार इलाके में उस समय सामने आया। जब दो भाई दशहरा मेला देखने जा रहे थे तभी बाइक पर आ रहे तीन युवक भीड़ में तेजी से बाइक चला रहे थे। दोनों भाई बाइक से बाल बाल बचे। जब ठीक से बाइक चलाने की नसीहत दी तो आरोपियों ने दोनों भाई अंकुर और हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। यह घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घायल हिमांशु अपने भाई को ई रिक्शा में लेकर गुरुतेग बहादुर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से डिंडू खेड़ा शामली का रहने वाला अंकुर अपने परिवार के साथ बी ब्लॉक प्रताप नगर में रहता था। उसके परिवार में पिता कृष्ण पाल मां सुनीता एक बहन और भाई हिमांशु है। अंकुर गाजियाबाद फिटर से आईटीआई कर रहा था। हाल में ही उसकी नोएडा में एक कंपनी में जॉब लगी थी। ड्यूटी से आने के बाद देर शाम दोनों भाई अंकुर और हिमांशु दशहरा देखने के लिए घर से निकले, जैसे ही वह सबोली मैन रोड पर पहुंचे। तभी एक बाइक पर तीन लोग आए। ये युवक भीड़ में तेजी से बाइक चला रहे थे। दोनों भाई बाइक से बाल बाल बचे जब ठीक से बाइक चलाने की नसीहत दी तो आरोपियों ने दोनों भाई अंकुर और हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल हिमांशु अपने भाई को ई रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया जबकि हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अंकुर के छाती, पेट और जांघ पर चाकू लगे जबकि हिमांशु के गर्दन और जांघ पर। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img