800 रुपये मीटर की दर से मिलेगा परिचौक मेट्रो स्टेशन पर 266 मीटर जगह

अमर सैनी
नोएडा।नोएडा मेट्रो रेल कारेपोरेशन अब जमीन को किराए पर देकर न सिर्फ लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खोल रहा है, बल्कि स्वयं के लिए पैसा कमाने का विकल्प भी तैयार कर रहा है। एनएमआरसी ने नोएडा ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर बने परिचौक मेट्रो स्टेशन पर 266 वर्गमीटर जमीन पर काॅमर्शियल एक्टिविटी करने के लिए लाइसेंस देगा। इसके एवज में 800 रुपये प्रतिवर्ग मीटर प्रतिमाह की दर आरक्षित की गई है।

266 वर्ग मीटर जमीन को कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए दिए जाने के लिए 9 वर्ष की अवधि के लिए लाइसेंस एनएमआरसी की तरफ से दिया जाएगा। जिसे भविष्य में 6 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए सभी नियम व शर्ताें को पूरा करना होगा। लाइसेंस जारी किए जाने के बाद उसे किसी भी समय निरस्त करने या फिर उसे आगे बढ़ाने का पूरा अधिकार एनएमआरसी के पास होगा।
यह जगह इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि यह परिचौक मेट्रो स्टेशन के गाउंड फ्लोर पर है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन पर कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए काफी स्पेस उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जगह अभी खाली पड़ी हुई है। ऐसे में लाइसेंस लेने वाला व्यक्ति इस जगह को काॅमर्शियल एक्टिविटी के लिए एक से अधिक लोगों को भी दे सकेगा।

ई-टेंडर से मिलेगा लाइसेंस
इस कामर्शियल स्पेस का लाइसेंस लेने के लिए ई-टेंडर के जरिये आवेदन करना होगा। 20 सितंबर से एनएमआरसी की वेबसाइट पर टेंडर अपलोड किए जा चुके हैं। इसमें 22 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। लाइसेंस के लिए आरक्षित न्यूनतम मूल्य 800 रुपये प्रतिवर्ग मीटर प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। आवेदन में जो सबसे अधिक मूल्य देने का तैयार होगा, उसे कामर्शियल स्पेस का लाइसेंस दिया जाएगा।

48 लाख होनी चाहिए टर्नओवर
आवेदन करने के लिए एनएमआरसी ने कुछ शर्तों का उल्लेख किया है। इनमें कुछ महत्वपूर्ण शर्तें यह है कि निविदाकार का पिछले तीन वर्षों का औसत टर्नओवर 48 लाख रुपये वार्षिक होना चाहिए। टेंडर का शुल्क 23 हजार 600 रुपये और ईएमडी तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम आरक्षित मूल्य और लाइसेंस क्षेत्रफल के अनुसार प्रतिमाह का आकलन 2,12,800 रुपये और पहले वर्ष का आकलन 25,53,600 रुपये है। ऐसे में एनएमआरसी की इतनी न्यूनतम कमाई तय मानी जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img