सुप्रीम कोर्ट से सुपरटेक को झटका

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुपरटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट से घर खरीदार परेशान है। यहां के निवासी शनिवार और रविवार को सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को‌ सुप्रीम कोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई, जिसमें इको विलेज-2 के घर खरीदारों ने अपनी चिंताएं रखीं। आरोप है कि सुपरटेक बिल्डर ने 617 करोड़ का गबन किया है। यह पैसा इको विलेज-2 को पूरा करने के लिए था। बिल्डर की लापरवाही के कारण घर खरीदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

इको विलेज-2 के वकील ने बताया कि यह प्रोजेक्ट डूबने के कगार पर है। खरीदारों की तरफ से इको विलेज 2 वेलफेयर एसोसिएशन लगातार सुपरटेक से जवाब मांग रही है। मुख्य वकील एमएल लाहोटी ने कहा कि हमने अच्छे तर्क दिए हैं। अब देखते हैं सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला देता है। इस केस की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को एनसीएलएटी में होगी। वहां सुपरटेक की आर्थिक हालत और पैसों के गबन पर बात होगी।
इको विलेज 2 वेलफेयर एसोसिएशन के नेता मोहन लाल ने बताया कि केके कालरा, लता, आरबी सिंह और दूसरे सदस्यों ने एनबीसीसी के लिए समर्थन जुटाया है। सभी ने तीन हजार से ज्यादा लोगों से बात की है। यह लोग चाहते हैं कि एनबीसीसी इस प्रोजेक्ट को पूरा करे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी से भी एनबीसीसी की मदद मांगी है। एनबीसीसी ने कोर्ट में एक रिपोर्ट दी है, जिससे खरीदारों को उम्मीद मिली है।

एनबीसीसी पर भरोसा : एसोसिएशन

सुप्रीम कोर्ट के वकील मुख्य वकील एमएल लाहोटी ने बताया कि खरीदारों ने बहुत दुख झेला है। अब जवाब देने का वक्त आ गया है। यकीन है कि सिर्फ एनबीसीसी ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर सकती है। अब सभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। एसोसिएशन का कहना साफ है कि सुपरटेक ने धोखा दिया है, अब सिर्फ एनबीसीसी पर भरोसा है कि वो सभी जरूरी कागजों के साथ घर पूरे करेगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img