Delhi Crime: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो अफगान नागरिक गिरफ्तार

Delhi Crime: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो अफगान नागरिक गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

रिफ्यूजी बनकर भारत में रह रहे दो अफगानी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हाशिमी मोहम्मद वारिस और अब्दुल नायब के रूप में की है। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि दोनों ही आरोपी इंटरनेशलन ड्रग्स सिंडीकेट सप्लाई से जुड़े हुए हैं। इनके पास से उच्च क्वालिटी की 560 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जांच में पता चला कि 19 वर्षीय हाशिमी मोहम्मद वारिस जनवरी 2020 से शरणार्थी के दर्जे पर भारत में आया। मगर इसका परिवार अफगानिस्तान में ही रह रहा है।

वह विकासपुरी में एक केमिस्ट की दुकान पर काम करता था। बाद में ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हो गया। उसने इसे एक जगह से दूसरी जगह ड्रग्स की डिलीवरी करने पर 100 अमेरिकी डॉलर मिलते थे। वहीं आरोपी अब्दुल नायब भी एक अफगान नागरिक है। यह अपने पिता के साथ जनवरी 2020 में बतौर रिफ्यूजी भारत आया था। पिता को छोड़कर इसका पूरा परिवार भी अफगानिस्तान में रहता है। अब्दुल नायब की मुलाकात हाशिमी मोहम्मद वारिस से विकासपुरी में हुई थी। हाशिमी की लग्जरी लाइफ स्टाइल से आकर्षित होकर अब्दुल नायब भी इसके साथ ड्रग्स सप्लाई में लिप्त हो गया

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img