मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़

अमर सैनी

नोएडा। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके पति के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर थाना फेज-दो में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-82 की रहने वाली महिला का कहना है कि छह अप्रैल 2024 की रात करीब आठ बजे पड़ोसी दीपक मेहरा, उसकी पत्नी हिमानी मेहरा, प्रदीप मेहरा, उसकी पत्नी उमा मेहरा और दिलीप मेहरा गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कहा कि उनके दरवाजे के सामने अपने घर का दरवाजा क्यों खोलती हैं। विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील हरकत करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो पति भी पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़िता के पति को जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों व सरिया से हमला किया। इस हमले में पीड़िता के पति को गंभीर चोट आइ हैं और सिर में फ्रैक्चर भी हुआ है। इसी बीच मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने किसी तरह बचाया। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई तो दूर एफआईआर भी दर्ज नही की। एडीसीपी हृदेश कठेरिया का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img