सुबह की सैर पर निकले तीन लोगों की मोबाइल और चेन लूटी

अमर सैनी

नोएडा। एक ही थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। पीड़ितों ने घटना की शिकायत सेक्टर-113 थाने की पुलिस से की है। तीनों पीड़ितों के साथ वारदात उस समय हुई जब वह सुबह की सैर पर निकले हुए थे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सोरखा निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि बीते दिनों वह अपने घर से सुबह की सैर के लिए बाहर निकले। जब वह एफएनजी रोड पर सुपरटेक रोमानो सोसाइटी के पास पहुंचे तो कुछ समय के लिए वहीं पर रुक गए। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और बातों में उलझाकर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। बदमाशों की बाइक पर नंबर शिकायतकर्ता नहीं देख पाया। वहीं सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन सोसाइटी निवासी राहुल रहेजा ने बताया कि बीते शुक्रवार को सुबह ही सैर के लिए निकले थे। सुबह आठ बजकर दस मिनट पर राहुल जब एसोटेक विंडर कोर्ट के सामने पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीन कर ले गए। वारदात के बाद राहुल ने शोर भी मचाया लेकिन जबतक लोग घटनास्थल पर पहुंचे आरोपी फरार हो चुके थे। थानाक्षेत्र में तीसरी वारदात महागुन मॉर्डन सोसाइटी के ही कुमार गौरव के साथ हुई। बीते दिनों कुमार गौरव सुबह की सैर के लिए सोसाइटी से बाहर निकले। जब वह हाइड पार्क सोसाइटी के गेट के पास पहुंचे तभी तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए गौरव का मोबाइल लूट कर ले गए। तीनों मामले में बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एक ही थानाक्षेत्र में हुई लूट की तीन वारदात ने पुलिस की गश्ती की भी पोल खोल दी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img