दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों ने अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय के पास प्रदर्शन किया

दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों ने अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय के पास प्रदर्शन किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में कई पूर्व बस मार्शलों ने अपनी नौकरी बहाल करने की मांग को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय के निकट विरोध प्रदर्शन किया और मांगों का आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने समर्थन किया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी चंदगी राम अखाड़े के पास धरने पर बैठे। आप ने कहा, ‘ भाजपा के उपराज्यपाल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियुक्त बस मार्शलों को हटाये के जाने के बाद, उनके समर्थन में आयी आम आदमी पार्टी’।

पार्टी ने कहा, ‘अपनी बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे बस मार्शलों को समर्थन देने के लिए पार्टी के विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, पवन शर्मा, और रोहित कुमार मेहरौलिया उनके बीच पहुंचे।’ पिछले साल सक्सेना ने बस मार्शल के तौर पर तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की सेवाएं समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके द्वारा स्वीकृत होमगार्ड के 10,000 से अधिक पदों पर ऐसे स्वयं सेवकों की नियुक्ति पर विचार करने का निर्देश भी दिया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img