बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर की महापंचायत

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा, सुत्याना और लखनावली की 13 कॉलोनियों के दस हजार परिवार बिना बिजली कनेक्शन के अंधेरे में रह रहे हैं। लोगों ने बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर सोमवार को महापंचायत आंदोलन की रणनीति तैयार की। इस महापंचायत का आयोजन एकता संघर्ष समिति ने किया।
महापंचायत में एकता संघर्ष समिति के अध्यक्ष उत्तम प्रकाश तिवारी, महासचिव गौरीशंकर राय, सचिव गणेश चौहान, मीडिया प्रभारी बिट्टू सिंह समेत अन्य ने विस्तार से अपनी बात रखी। उपाध्यक्ष रूपेश राय ने मंच संचालन करने के साथ ही अपने विचार भी रखे। महापंचायत में एकता संघर्ष समिति द्वारा दायर याचिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा 27 सितंबर को कोर्ट की तारीख के बाद संघर्ष की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा यहां बच्चों द्वारा बिजली की समस्या को लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बच्चों ने गीत व कविताओं के माध्यम से योगी व मोदी से बिजली कनेक्शन की मांग की।

सभी ने दिया धोखा, चक्कर काट-काट कर थके
लंबे समय से इन कॉलोनियों के लोग बिजली विभाग, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। अब लोगों ने अपना संगठन एकता संघर्ष समिति बना लिया है। महापंचायत की शुरुआत जोरदार नारों के साथ हुई। बिजली कनेक्शन हम लेंगे। हम अपना हक मांगते हैं, हम किसी से भीख नहीं मांगते। अंधकार का युग बीत जाएगा, जो लड़ेगा वही जीतेगा। ये नारे लगाए गए। नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने भी महापंचायत में सहयोग किया।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img