Delhi: दिल्ली के गीता कॉलोनी में यमुना नदी पर बने ब्रिज पर खड़े शक्श ने उठाया खौफनाक कदम

0
2

दिल्ली के गीता कॉलोनी में यमुना नदी पर बने ब्रिज पर खड़े शक्श ने उठाया खौफनाक कदम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से एक व्यक्ति ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, युवक ऊपर गाड़ी खड़ी करके यमुना में कूद गया. रात करीब12:00 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली. युवक की पहचान नाम पवन शाह है। दिल्ली पुलिस गोताखोरों के जरिए यमुना में शख्स की तलाश कर रही है. घंटों यमुना में तलाशी के बावजूद पुलिस और गोताखोरों को सफलता नहीं मिल पाई है. बहरहाल दिल्ली पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है. युवक की गाड़ी की सीसा भी टूटी हुई है।दिल्ली पुलिस और गोताखोर यमुना में शख्स की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक डूबे हुए शख्स का पता नहीं चल पाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here