सेना के यूएवी ने गलती से पार की सीमा, पाक ने किया जब्त

नई दिल्ली, 23 अगस्त : भारतीय सेना का एक टेक्निकल यूएवी गलती से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चला गया जिसे पाकिस्तानी सेना ने बरामद कर लिया है। यह यूएवी जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एलओसी के पास नियमित निगरानी कर रहा था। इस संबंध में दोनों देश के डीजीएमओ (मिलिट्री ऑपरेशंस) ऑफिस के बीच बातचीत हो सकती है। यह यूएवी आइडिया फोर्ज का स्विच यूएवी था।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 9.25 बजे, भारतीय क्षेत्र के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर तैनात एक मिनी यूएवी तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और हमारे भिंबर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में चला गया। इस यूएवी को पाकिस्तानी सैनिकों ने बरामद कर लिया है। उक्त यूएवी को वापस करने के लिए भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन संदेश भेजा गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img