दिल्ली में हुई 35 मौतों के पीछे की असली वजह आ गई सामने, दिल्ली BJP प्रमुख ने AAP को घेरा

दिल्ली में हुई 35 मौतों के पीछे की असली वजह आ गई सामने, दिल्ली BJP प्रमुख ने AAP को घेरा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली जिस जलजमाव की समस्या को झेल रही है उसका मूल कारण रहा है दिल्ली सरकार के जलबोर्ड से जुड़े मंत्रियों सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार एवं हर विभागीय काम में आर्थिक कट प्राप्त करने की चाह। सचदेवा ने कहा है की आज सारी दिल्ली जलजमाव से जूझ रही है, कई जगह जैसे किराड़ी, संगम विहार, बुराड़ी में स्थाई रूप से जलजमाव है, रोहिणी, राजेन्द्र नगर, पटेल नगर, कमला नगर जैसे पाश क्षेत्र भी जगह जगह जलजमाव से त्रस्त है एवं पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन के पास तो सीवर बैरल ही ध्वस्त हो गई है पर जलबोर्ड अधिकारी कोई भी रिपेयर या बड़ा सफाई कार्य का आदेश नही दे पा रहे।

वर्तमान जलबोर्ड मंत्री आतिशी रोज केवल अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगी रहीं। वह उपराज्यपाल, मुख्य सचिव से लेकर जलबोर्ड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों तक पर भाजपा के इशारे पर काम ना करने का आरोप लगाती रही। दिल्ली भाजपा लगातार जलजमाव पर प्रदर्शन कर केजरीवाल सरकार की विफलता को खोल रही थी अतः बढ़ते जनविरोध के दबाव में मंत्री सुश्री आतिशी को अघिकारियों से बात समझनी पड़ी। मुख्य सचिव एवं जलबोर्ड अधिकारियों ने मंत्री को स्पष्ट किया की पहले 5 जून 2020 को सत्येंद्र जैन और फिर 21 जुलाई 2023 को निवर्तमान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐसे आदेश निकाले की अधिकारी बिना विभागीय मंत्री यानि जलबोर्ड चेयरमैन की अनुमति के 100 रूपए का भी कार्य आर्डर नही निकाल सकते जिसके चलते गत एक साल से जलबोर्ड का रखरखाव पूरी तरह ठप्प हो गया।

मुख्य सचिव के द्वारा तत्कालीन जलबोर्ड मंत्रियों सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन के भ्रष्टाचार को बढ़ावे देने वाले आदेशों की पोल खोलने के बाद शर्मसार मंत्री सुश्री आतिशी को कल 22 अगस्त 2024 को भारद्वाज एवं जैन के आदेशों को रद्द करना पड़ा जो स्पष्ट करता है की पूर्ववर्ती मंत्रियों के आदेशों को रद्द करने वाली मंत्री सुश्री आतिशी को अब मालूम है की दिल्ली की जलजमाव बर्बादी एवं लगभग 35 मौतों के लिए सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन की भ्रष्टाचार की चाह जिम्मेदार है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img