Bangladesh Crisis: जम्मू-कश्मीर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग

जम्मू-कश्मीर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

जम्मू बस स्टैंड पर मूवमेंट कल्कि के सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। जहां यूथ लीडर सनिकांत चिब ने कहा कि हमारे देश को बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए। वहां हिंदुओं को लक्षित करके उनके घरों और दुकानों को जलाया जा रहा है, और महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही है। हम सरकार से अपील करते हैं कि इन घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। अनेकों घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं जिसमें हिंदुओं को अत्याचार का शिकार बनाया गया है। हिंदू धर्म के अनुयायी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और शांति से अपने कार्य करते हैं, फिर भी कुछ ताकतें लगातार हिंदुओं को निशाना बना रही हैं।
यह जरूरी है कि पूरी दुनिया इस पर चिंतन मंथन करे और इस मुद्दे का समाधान निकाले। हम भारतीय सरकार से आग्रह करते हैं कि इस पर ठोस कदम उठाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img