Noida Crime: नोएडा में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह धरा गया, 20 लाख रूपये की कीमत के मोबाइल बरामद

नोएडा में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह धरा गया, 20 लाख रूपये की कीमत के मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में सुपरवाइजर समेत दो चोरों को किया गिरफ्तार है। इसमें 20 लाख रुपये मूल्य के 22 आइफोन बरामद किए गए हैं। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 18 में मोबाइल शॉप पर ही रहने वाले सुपरवाइजर ने चोरी की घटनाओँ को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम था। आरोपी चोरी के मोबाइल फोन लेकर बिहार भागने के फिराक थे।

डीसीपीने बताया कि सेक्टर-18 स्थित एक मोबाइल शॉप में 2 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी। चोर जहां से 24 मोबाइल फोन, एक एप्पल वॉच चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी धर्मप्रकाश शुक्ला व उनकी टीम ने सरोज व दिनेश को गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल शॉप से चोरी किए गए 22 आईफोन व एक एप्पल वॉच बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी के फोनों को बेचने की जुगत में थे लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस हत्थे चढ़ गए।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img