नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, कैब ड्राइवर से वसूली करने वाला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, डीसीपी को हटाया

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, कैब ड्राइवर से वसूली करने वाला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, डीसीपी को हटाया

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में 2 अगस्त की रात को कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक कैब चालक और उसमें सवार महिला से लूटपाट की घटना में डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस कमिश्नरेट ने बुधवार को बताया कि प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उसे सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। उसके अन्य दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है। घटना का संज्ञान होने के बावजूद दो दिन तक कार्रवाई न करने और उच्चाधिकारियों से घटना को छुपाने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनिति को पद से विमुक्त करते हुए शक्ति मोहन अवस्थी को डीसीपी सेंट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसएचओ बिसरख, चौकी प्रभारी गौर सिटी-1 एसआई रमेश चन्द्र तथा एसआई मोहित को निलंबित किया गया है। पुलिस ने बताया कि अमित मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली 1991 के नियम 8(2)(बी) के अंतर्गत सेवा से बर्खास्त किया गया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img