उत्तर प्रदेश

नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया, आरोपी रेकी कर महिलाओं के गहने लेकर होते थे फरार

नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया, आरोपी रेकी कर महिलाओं के गहने लेकर होते थे फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रेकी कर महिलाओं को जादू-टोने से सम्मोहित कर उनसे गहने लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी खुद को हनुमान, मां काली और अजमेर वाले ख्वाजा का भक्त बताते थे। इसी दौरान महिलाओं को जादू दिखाकर सम्मोहित कर लेते थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने ऐसी तीन वारदातों को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इन्हें सेक्टर 135 वाजिदपुर पुश्ता कट के पास से पकड़ा है।

डीसीपी नोएडा जॉन राम मदन सिंह ने बताया कि यह लोग दिल्ली एनसीआर में काफी लंबे समय से इस काम को कर रहे थे। इससे पहले भी यह लोग ऐसी कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। देखें किस तरीके से चमत्कार दिखाते थे विश्वास दिलाने के लिए पानी मारकर यह लोग पानी में आग लगाया करते थे जिसका एक डेमो नोएडा पुलिस ने खुद टैपबाजो द्वारा पत्रकारो को कॉन्फ्रेंस करते हुए दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button