स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी मुस्‍तैदी से तैयार‍ियों में जुटी, गांधी नगर में किया मॉक ड्रिल

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी मुस्‍तैदी से तैयार‍ियों में जुटी, गांधी नगर में किया मॉक ड्रिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर किसी तरह की अनहोनी ना हो, इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी मुस्‍तैदी से तैयार‍ियों में जुट गई है. अगर इस दौरान कोई घटना हो जाए तो उससे कैसे न‍िपटा जाए, इसको लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अलग-अलग जिलों में अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में मॉक ड्र‍िल के कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िए जा रहे हैं. इस कड़ी में दिल्ली पुलिस के गांधी नगर थाना श्याम ब्लॉक, यू टर्न एलिवेटेड रोड, गांधी नगर के पास एक संदिग्ध बमनुमा वस्तु पड़े होने की सूचना मिली. इसकी सूचना म‍िलते ही SHO गांधी नगर पुल‍िस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरे एर‍िया को खाली कराया गया और चेतावनी टेप और बैरिकेड से घेर दिया गया. संदिग्ध वस्तु को चारों ओर से रेत की बोरियों से ढका हुआ था. इसी बीच बीडीटी, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड ने खोजी कुत्ते से इसकी पहचान करने का प्रयास क‍िया लेकिन उसको कोई संकेत नहीं म‍िला. बीडीटी ने पुल्ली टेक्‍नीक और अपने पास उपलब्ध उपकरणों की मदद से इस संदिग्ध वस्तु को हटा दिया और पुष्टि की कि इसमें कोई विस्फोटक नहीं है. यह सुनिश्चित करने के बाद कि यह कोई विस्फोटक नहीं है और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित सावधानियां बरती गईं, मॉक ड्रिल संपन्न होने के बाद सभी टीमों को इस अभ्यास में और सुधार के बारे में जानकारी दी.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img