मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सुनी लोगों की समस्याएं

नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रुपये तथा नगरपालिका को 10 करोड़ रुपये की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 30 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ अनाज मण्डी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रूपये तथा नगरपालिका नारायणगढ़ को 10 करोड़ रूपये की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लगभग 200 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकाँश शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के द्वारा दिए गए एक-एक दस्तावेज का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा और आपकी शिकायत के निवारण की प्रक्रिया किस स्तर पर है, इसके बारे में मोबाइल नम्बर पर सूचित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से कहा कि वे अपने गांव की कोई भी एक प्रमुख मांग लिख कर दो उसे तत्काल पूरा किया जाएगा।

जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हुसैनी गांव में पहुंचकर मा. हरफूल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने नक्शे के माध्यम से अवलोकन भी किया और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरमैन राजेश लाड़ी, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जवाहर सैनी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल, एसपी सुरेन्द्र भोरिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img