ईएसआईसी की निदेशक के सामने मरीजों के उपचार की समस्या उठाई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा एंटरप्रेन्योर (एनईए) एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी की निदेशक (मेडिकल) के साथ बैठक की। इसमें औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिजनों को उपचार में आ रही समस्याओं को बताया। साथ ही इसके त्वरित समाधान की मांग उठाई।
बैठक में एनईए के महासचिव वीके सेठ और कोषाध्यक्ष शरद चंद जैन ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्केन और ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। डिस्पेंसरी से दवा के लिए भी लंबी लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब कोई मरीज दूसरे दिन अस्पताल में जाता है तो पुन: पर्ची पर तिथि लिखवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। अस्पताल में व्हील चेयर और वाटर कूलर आदि सुविधाओं का अभाव है।

अस्पताल की निदेशक डॉ. सुनीता माथुर ने कहा कि आपातकालीन सर्जरी के लिए दो दिन आरक्षित कर दिए गए हैं। मरीजों को उपचार के लिए लाइन में नहीं लगना पड़े, इसके लिए ऐप बनाया गया है। ऐप पर पंजीकरण कराकर सीधा उपचार करा सकते हैं। दवाओं के वितरण के लिए दो अतिरिक्त खिड़कियां खोल दी गई है। वाटर कूलर और व्हीलचेयर आदि की कमी को दूर करने के लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थान उपलब्ध होने पर अतिरिक्त डिस्पेंसरी शुरू कर दी जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img