युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की

अमर सैनी

नोएडा। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसके दोस्त शराब पीकर उससे मारपीट करते थे। परिवार के लोगों ने युवक को दोस्तों के साथ जाने से रोका था। युवक के चाचा ने आरोपी दोस्तों की हरकतों की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नट मढैया गांव में रहने वाले सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले शीलू और अजय उसके भतीजे कुंदन को शराब पिलाकर आए दिन पीटते थे। कुंदन ने कई बार घर आकर इसकी शिकायत भी की थी। परिवार के लोगों ने कुंदन को उनके साथ बैठने से मना किया था। मंगलवार रात को शीलू और अजय ने कुंदन को शराब पिलाई और फिर से पीटा। शराब के नशे में घर पहुंचे कुंदन ने पिटाई की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार के लोगों ने कुंदन को दोस्तों के पास जाने पर डांटा। इस पर कुंदन नाराज हो गया और फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोगों ने आरोपी दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img