IAS Puja Khedkar: पूजा खेडकर की मां मनोरमा की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ी

पूजा खेडकर की मां मनोरमा की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ी

पुणे की एक अदालत ने विवादित प्रोबेशनरी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ा दी। मनोरमा खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ से गिरफ्तार कर एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था जिसे आज दो दिन और बढ़ा दिया गया। पुलिस ने अदालत को जांच की प्रगति से अवगत कराया और कहा कि इस मामले में शामिल दो और महिलाओं की पहचान अभी की जानी है।

इसके अलावा मनोरमा खेडकर की ओर से पिस्तौल लहराते हुए मुल्शी क्षेत्र में कुछ किसानों को जबरन जमीन बेचने के लिए धमकी देने के मामले में एक अन्य व्यक्ति संदीप खेडकर और एक अज्ञात व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जानी है। मनोरमा खेडकर के वकील विजय जगताप ने हिरासत की मांग का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में हत्या के प्रयास का केस नहीं बनता है क्योंकि गोली नहीं चली है, और इसलिए उनकी मुवक्किल जमानत पाने की हकदार हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img