Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान नोएडा में 22 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक अलग-अलग जगह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

कांवड़ यात्रा के दौरान नोएडा में 22 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक अलग-अलग जगह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

रिपोर्ट: अमर सैनी

कांवड यात्रा के दौरान नोएडा में 22 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक अलग-अलग जगह ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। चिल्ला बॉर्डर से शहर की सीमा में आने वाले कांवड़ियों के लिए कालिंदीकुंज तक का रूट ट्रैफिक पुलिस ने रिजर्व कर दिया है। साथ ही डीएनडी, चिल्ला, कालिंदीकुंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के एनएच-9 पर जाने पर ट्रैफिक पुलिस रोक लगाएगी। ये वाहन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगे। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने डायवर्जन प्लान जारी करने के साथ यह जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीरता व सतर्कता बरतेगी। मथुरा, हरियाणा, राजस्थान को जाने वाले कांवड़िये नोएडा से निकलेंगे। चिल्ला बॉर्डर से एंट्री करने वाले कांवड़ियों को यहां से शनि मंदिर पुश्ता रोड से ओखला पक्षी विहार होकर निकाला जाएगा। इस रोड पर आम वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। पक्षी विहार गेट से निकलते ही ओखला बैराज की एक लेन कालिंदीकुंज तक कांवड़ियों के लिए रिजर्व रहेगी। इस पर दिल्ली की तरफ से आने वाला ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img