Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के घंटों से ठप होने से दुनिया में हड़कंप, उड़ानों से लेकर बैंक सेवाएं प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के घंटों से ठप होने से दुनिया में हड़कंप, उड़ानों से लेकर बैंक सेवाएं प्रभावित

दुनिया भर में Microsoft का सर्वर ठप हो गया है। इससे आम लोगों के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के कामकाज पर भी असर पड़ा है। इनमें ब्रिटेन की ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी स्काई न्यूज से लेकर भारत की अकासा एयरलाइंस और अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस शामिल हैं। करीब 1400 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। ऑनलाइन सर्विसेज ठप होने से कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्डिंग पास हाथ से लिखकर दिए गए।

आपने पहले कभी एंटी-वायरस फर्म क्राउडस्ट्राइक के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन कंपनी ने अपने वायरस स्कैनर फाल्कन के साथ जो कुछ किया, उसका माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वाले लाखों कंप्यूटरों पर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट ने सुबह करीब 5 बजे इसकी जानकारी दी। हालांकि, एपल और लाइनक्स के यूजर्स प्रभावित नहीं हुए। भारत में भी इसका सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरलाइन्स की चेकइन जैसी ऑनलाइन सर्विसेज इससे प्रभावित हुई। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत पूऱे देश के एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी गई। जानकारी न मिलने से लोगों ने एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार किया। देश में इस आउटेज का किसी और सर्विस पर ज्यादा असर नहीं रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *