लुक्सर जेल में बंदी ने फंदा लगाकर जान दी

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बंद बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने गमछे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की। उसने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्राम पीडिया खुर्द जिला बलरामपुर का रहने वाला 42 वर्षीय बनारसी लुक्सर जेल में बंद था। जेवर कोतवाली पुलिस ने करीब 10 महीने पहले आरोपी बनारसी को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। बनारसी पर साथी की हत्या करने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर 2023 से हत्यारोपी बनारसी लुक्सर जेल में बंद था। जेल परिसर में गुरुवार को बंदी बनारसी ने पानी की टंकी के पाइप पर अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि बनारसी से पिछले 10 महीने से परिवार का कोई सदस्य मिलने नहीं आया था। उसकी कोई जमानत भी नहीं करवा रहा था। इसके चलते हुए वह मानसिक रूप से परेशान था। आशंका है कि मानसिक तनाव के चलते उसने खुदकुशी की। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img