एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर दो लाख उड़ाए

अमर सैनी

नोएडा। कुलेसरा स्थित एटीएम बूथ में पहले से मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों ने मदद के बहाने युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से एटा निवासी हाकिम सिंह कुलेसरा गांव में किराये पर रहता है। उसका नोएडा सेक्टर-110 स्थित प्राइवेट बैंक में खाता है। हाकिम के मुताबिक वह कुछ दिन पहले कुलेसरा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। बूथ में पहले से दो लोग मौजूद थे। उसने अपना कार्ड मशीन में लगाकर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी मदद की, लेकिन रुपये नहीं निकल सके। वह घर पहुंचे तो मैसेज के माध्यम से पता चला कि खाते से दो लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img