पाइप लाइन फटने से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हुआ

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर अल्फा 2 के मार्केट एरिया में बुधवार को पानी की पाइपलाइन फट गई। इसके कारण सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हुआ। सड़क पर पानी भरने की वजह से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हुई।
निवासी एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार को मदर डेयरी के सामने मार्केट एरिया में पानी की पाइपलाइन फटने के कारण जल रिसाव होने लगा। पानी सड़क पर भरने से निवासियों को परेशान हुई। इसकी शिकायत तुरंत प्राधिकरण से की गई। इसके बाद पानी की पाइपलाइन को ठीक कर जल रिसाव को रोका गया। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन फटने की घटना एक सप्ताह में दूसरी बार हुई है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी लगातार प्राधिकरण से इस संबंध में शिकायत कर रहा है। इसके बावजूद पानी की पाइपलाइन फटने की घटनाएं हो रही है। प्राधिकरण इसका स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img