Oman के पास समंदर में पलट गया ऑयल टैंकर, 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 लोग लापता

ओमान के पास समंदर में पलट गया ऑयल टैंकर, 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 लोग लापता

ओमान के समुद्री तट पर एक तेल टैंकर पलट गया है. इस हादसे में 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को बताया कि समुद्र में तेल का एक टैंकर पलट गया, जिसमें 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 सदस्य सवार थे. यह तेल टैंक समुद्र तट से इन्हें लेकर जा रहा था. चालक दल के इन 16 सदस्यों को खोजने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 13 भारतीयों सहित 16 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक तेल टैंकर समुद्र तट के पास पलट गया है. चालक दल के सदस्य लापता हैं. उन्हें खोजने की कोशिश की जा रही है. उन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि कोमोरोस के झंडे वाले तेल टैंकर प्रेस्टिज फाल्कन के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई सवार थे. यह जहाज सोमवार को ओमानी बंदरगाह दुकम के पास रास मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img