जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

नई दिल्ली, 10 जुलाई : गुरुतेग बहादुर अस्पताल में तोड़फोड़ और डॉक्टरों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ संस्थागत एफआईआर दर्ज होने के साथ ही डॉक्टरों ने बुधवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। इस संबंध में दिन भर चली बैठक और उसके आधिकारिक मिनट्स की प्रति मिलने के बाद ही जीटीबी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने की घोषणा की।

दरअसल, मंगलवार को जीटीबी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों और अन्य (करीब 50 से ज्यादा) लोगों की भीड़ ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में कार्यरत डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ पर हमला कर दिया था। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता व हिंसा होने की बात भी सामने आई थी। विभाग के डॉक्टर कक्ष का दरवाजा भी तोड़ दिया गया था। लिहाजा, इस घटना से सहमे और नाराज जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को ओपीडी व अन्य चिकित्सा सेवाओं को ठप कर दिया था। बुधवार को भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे।

इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के इलाज की प्रक्रिया और ऑपरेशन थिएटर में होने वाली करीब 40 सर्जरी की प्रक्रिया भी बाधित रही। यही नहीं, पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी, वसुंधरा समेत आस- पास के इलाकों से इलाज के लिए रोजाना अस्पताल आने वाले 8 से 10 हजार मरीजों को भी काम रोको हड़ताल के प्रभाव का सामना करना पड़ा। हालांकि, मरीजों की सुविधा और चिकित्सा सेवाओं को सुचारु बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर और सह प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर स्तर के डॉक्टरों एवं कंसलटेंट डॉक्टरों को ओपीडी में तैनात किया था। मगर, वार्ड और ओटी की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।

जीटीबी अस्पताल के आरडीए के अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार ने कहा कि हम अपने समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हथियारों से लैस भीड़ के हमले की घटना से डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों में भय व्याप्त है जिसे दूर करने के लिए अस्पताल के हॉटस्पॉट एरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने जरुरी हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने हमारी नौ सूत्रीय मांगों को मान लिया है। इनमें अस्पताल में पैनिक कॉल बटन की व्यवस्था करने से लेकर बाउंसरों की तैनाती करने तक की मांग भी शामिल हैं। अब सभी जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं और जनसेवा में संलग्न हो चुके हैं। डॉ कुमार ने कहा , डॉक्टरों की सुरक्षा मामले को लेकर एमडी के साथ वीरवार को भी एक बैठक होनी तय हुई है।

अस्पताल प्रशासन ने मानी डॉक्टरों की सभी मांग
डॉक्टरों की हड़ताल का मामला सुलझाने के लिए बुधवार को जीटीबी अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. ए.एम. राठौड़ ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) के प्रिंसिपल डॉ. अरुण शर्मा, आरडीए अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार, स्थानीय एसीपी और सुरक्षा गार्ड प्रदान करने वाली एजेंसियों के साथ नर्सिंग यूनियन के प्रतिनिधियों समेत 17 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की नौ सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और इस संबंध में जरुरी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द विकसित करने की बात कही।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img