सोसाइटी में लिफ्ट बंद, पानी और बिजली कट, हजारों लोग परेशान

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पंचशील ग्रीन्स-1 हाउसिंग सोसाइटी में बड़ा संकट पैदा हो गया। सोसाइटी में बिजली और पानी की किल्लत है। शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे से हजारों लोग प्रभावित हैं। सोसाइटी में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। सोसाइटी में 18 टावर हैं और करीब 6500 लोग रहते हैं। इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों और जिम्मेदारों से की गई, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं किया गया।

पंचशील ग्रीन्स-1 हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले मयंक प्रताप का कहना है कि सोसाइटी में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे फॉल्ट हुआ था। उसके बाद से बिजली नहीं है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सोसाइटी के बिजली ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हुआ। जिसके बाद से बिजली कट है। बिजली नहीं होने की वजह से जनरेटर (डीजी) चलाया गया, इससे प्रदूषण फैलता है और आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ता है। जनरेटर के चार्ज 20 रुपये प्रति यूनिट है। ऐसे में निवासियों को तमात समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मयंक प्रताप का कहना है कि निवासियों ने फ्लैट लेने के बाद मूलभूत सुविधाओं के नाम पर 80 हजार रुपये लिए थे। बिजली विभाग ने मल्टीपॉइंट कनेक्शन के नाम पर 17,700 रुपये लिए थे। उसके बावजूद कहते है कि एओए और बिल्डर का निवासियों के साथ इंटर्नल मामला है। सोसाइटी के कई टावरों में लिफ्ट नहीं चल रही है। उनका कहना है कि इसमें साफतौर पर एओए और बिल्डर की गलती है। सवाल खड़ा होता है कि सुबह करीब 6:30 बजे से सोसाइटी में बिजली नहीं है, उसके बावजूद अभी तक ठीक क्यों नहीं किया गया? इन बातों को करीब 8 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। इसलिए लोगों ने बिल्डर और एओए पर निशाना साधा है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img