प्लॉट बेचने का झांसा देकर साढ़े तीन करोड़ हड़पे

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-2 स्थित उद्योग विहार में औद्योगिक प्लॉट बेचने के झांसा देकर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रेटर नोएडा निवासी प्रदीप कुमार जैन ने न्यायालय में याचिका दायर की थी कि करीब चार वर्ष पहले उनकी मुलाकात राजीव गोयल, संजय गोयल, जितेंद्र पाल सिंह और मनजीत कौर से हुई। चारों ने खुद को एक कंपनी का निदेशक बताते हुए बिजनेस पार्टनर बताया था। सभी ने उनको झांसा दिया कि उनका एक औद्योगिक प्लॉट है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। उन्होंने प्लॉट का सौदा तय कर लिया और कंपनी के खाते में तीन करोड़ 42 लाख 11 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने प्लॉट का ट्रांसफर करने के लिए कहा तो आरोपी टरकाने लगे। पीड़ित ने प्लॉट के ट्रांसफर के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप ने पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img