आरआरटीएस स्टेशनों पर मिलेगी लास्ट माइल कनेक्टिविटी

अमर सैनी

गाजियाबाद।मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए एनसीआरटीसी कई कदम उठा रही है। इसके लिए फीडर ऑपरेटर, कैब, ऑटो रिक्शा और बाइक टैक्सी की कंपनियों के संपर्क में है।एनसीआरटीसी ने दिल्ली से लेकर मेरठ तक के सभी 25 स्टेशन के लिए एप्लिकेशन मांगा गया है। नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ ही लास्ट माइल कनेक्टिविटी लोगों को मिले। इसके लिए यात्रियों को स्टेशन पर रेंटल दुपहिया वाहन और रेंटल साइकिल की सुविधा उपलब्ध करने के लिए भी एनसीआरटीसी कोशिश कर रहा है।
साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन जारी है। इस सेक्शन में आने वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की इलैक्ट्रिक बसों को उपलब्ध कराया है। जो साहिबाबाद, गाजियाबाद, डीपीएस राजनगर गुलधर, दुहाई, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों पर अलग-अलग 7 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं।इसके साथ ही यात्रियों के लिए रैपिडो टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है। आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी किराए में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। फिलहाल यह सुविधा गाजियाबाद और साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशनों पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img