रक्षा मंत्री के निजी सचिव बने अमित किशोर

नई दिल्ली, 2 जुलाई : उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अमित किशोर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की उप सचिव की ओर से एक आदेश जारी किया गया है जिसके मुताबिक 2011 के बैच के आईएएस अमित किशोर पद संभालने की तारीख से अगले पांच साल की अवधि तक मंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत रहेंगे।

अमित किशोर यूपी के देवरिया जिले में जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर रह चुके हैं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश के एटा जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) थे। इन्हें देवरिया के पूर्व डीएम सुजीत कुमार के स्थान पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनका तबादला बतौर एमडी, साउथर्न इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कार्पोरेशन में हुआ था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img