Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूरRabupura Electric Shock: करंट से नौ वर्षीय बच्चे के झुलसने पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

घरों से चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना कासना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए पांच मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किया है। इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि ये लोग रैकी करके घरों से मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी करते हैं।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कपिल पुत्र वीरेंद्र निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष तथा नितेश उर्फ़ नितिन पुत्र राधेलाल निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक चाकू तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों मे कपिल के ऊपर पूर्व में पांच तथा नितेश के ऊपर तीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग रैकी करके घरों में सो रहे लोगों का मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने दर्जनों वारदाते करनी स्वीकार की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *