Rabupura Electric Shock: करंट से नौ वर्षीय बच्चे के झुलसने पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा
नोएडा। 9 वर्षीय बच्चे के करंट से झुलसने के मामले में अब न्यायालय के आदेश पर रबूपुरा थाने की पुलिस ने विद्युत निगम के इंजीनियरों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार खंभे से करीब चार से पांच फीट नीचे लटक रहा था। इसी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक बीती 20 जुलाई को नंगला शाहपुर गांव में आग लगने की घटना हुई थी। पीड़ित मोहित कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्युत निगम के इंजीनियरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनके 9 वर्षीय बेटे राधे को करंट लग गया था।



