Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

छात्र ने की आत्महत्या

अमर सैनी

नोएडा।थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाले एमसीए के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते अपने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एज हॉस्टल में एमसीए के छात्र विक्रांत सैनी पुत्र सतीश सैनी उम्र 22 वर्ष मूल निवासी जनपद मुजफ्फरनगर रहते थे। उन्होंने बुधवार दोपहर बाद अपने हॉस्टल में मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि मृतक एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *