Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

Bhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतर

Bhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतर

नोएडा। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने बुनियादी सुविधाएं बेहतर कराई हैं। मंगलवार को इन सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। फाउंडेशन की ओर से अस्पताल परिसर, वार्ड और गलियारों में 75 लाइटें लगवाई गई हैं। मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के लिए 21 वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार वाटर कूलर लगवाए गए। बंद पड़े कूलर और आरओ सिस्टम को भी चालू कराया गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में परेशानी न हो, इसके लिए इनवर्टर व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। फाउंडेशन के संस्थापक मुकेश शर्मा ने कहा कि समस्याएं गिनाने के बजाय उनका समाधान करना जरूरी है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर माहौल मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें