Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूरRabupura Electric Shock: करंट से नौ वर्षीय बच्चे के झुलसने पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक उल्लंघन पर फिर की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में काटे 6,945 ई-चालान

अमर सैनी

नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने अकेले मंगलवार को लगभग 7,000 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया। यातायात से जुड़े अपराधों की श्रेणी में दोपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं पहनना और कार के अंदर सीट बेल्ट नहीं लगाना, यहां तक कि रेड सिग्नल जंप करना और ओवरस्पीडिंग भी शामिल था।
नोएडा से सटे दिल्ली, गुरुग्राम और यहां तक कि फरीदाबाद की तुलना में नोएडा में आमतौर पर यातायात नियमों का पालन कम होता है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान का पहला चरण इस महीने की शुरुआत में चलाया गया था। जब दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं पहनने पर 5,200 वाहन चालकों का चालान किया गया था। मंगलवार की कार्रवाई भी उतनी ही सख्त थी।
खराब नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग से लेकर सीट बेल्ट नहीं पहनने पर चालान
नया अभियान नोएडा के कई इलाकों जैसे सेक्टर-15, सेक्टर-125, सेक्टर-62, सेक्टर-52 मेट्रो, सेक्टर-51 मेट्रो, सेक्टर-71 चौक, किसान चौक जैसी जगहों पर चलाया गया। करीब 17 वाहनों को टो किया गया और 28 वाहनों को जब्त किया गया। बिना हेलमेट पहने सवारों को कुल 4,569 चालान जारी किए गए। जबकि कार चालकों को सीट बेल्ट न पहनने पर 247 चालान जारी किए गए। दोपहिया वाहन पर तीन सवार पाए जाने के 153 मामले भी सामने आए।
इसके अलावा, लगभग 30 लोग चलते समय अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए गए, ध्वनि प्रदूषण उल्लंघन के लिए 77 चालान, वायु प्रदूषण उल्लंघन के लिए 66 और खराब नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए 121 चालान जारी किए गए।
नोएडा में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुल मिलाकर सिर्फ एक दिन में 6,945 ई-चालान जारी किए गए।नोएडा पुलिस ने अवैध हूटर, बीकन, सायरन और सरकारी स्टिकर लगाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों और विनियमों के अनुसार अवैध हैं। पुलिस ने इन चीजों का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए कम से कम 447 वाहनों का चालान काटा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *