Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

मोबाइल टावर से RRU चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस और स्वाट 2 टीम ने मामूरा चौक से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नितिन कुमार, आकाश और सागर के रूप में हुई है
थाना फेस 3 पुलिस और स्वाट 2 टीम ने मोबाइल टावरों से आरआरयू और बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस और स्वाट 2 टीम ने मोबाइल टावरों से आरआरयू और बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी कर दिल्ली की अलग-अलग मार्केट में उसे बेच देते थे। बताया जा रहा है कि तीनों राजस्थान से वांटेड भी चल रहे हैं।

डीसीपी क्राइम शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस और स्वाट 2 टीम ने मामूरा चौक से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नितिन कुमार, आकाश और सागर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गाजियाबाद के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी की गई 3 आरआयू और 1 ओरा कमर्शियल गाड़ी बरामद की गई है। डीसीपी ने बताया कि मार्केट में एक आरआरयू की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये है। इनके कब्जे से 3 बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत करीब 15 से 18 लाख रुपये के बीच है। डीसीपी ने बताया कि कार से दिन में रेकी कर रात को वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी अब तक दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

6 राज्यों में वारदातों को दे रहे थे अंजाम
थाना फेस 3 प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पिछले करीब 3 साल से वारदात कर रहे थे। पूछताछ करने पर पता चलस है कि आरोपी नोएडा, राजस्थानए मध्य प्रदेशए महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में कई मोबाइल टावरों से आरआरयू और बैटरी चोरी कर के हैं। चोरी का माल आरोपी दिल्ली में बेच देते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *