Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

यमुना नदी में मिली व्यक्ति की लाश, शिनाख्त नहीं हुई

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित यमुना नदी में सोमवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित यमुना नदी में सोमवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित यमुना नदी में सोमवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव देखने में कई दिन पुराना लग रहा है। वहीं, हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
सोमवार को थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव नदी में पीछे से बहकर आया है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा। साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *