Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

जिले के 188 अस्पतालों का किया इंस्पेक्शन, 48 में मिली कमियां

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने मासूमों की मौत के बाद नोएडा फायर डिपार्टमेंट नींद से जागा
दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने मासूमों की मौत के बाद नोएडा फायर डिपार्टमेंट नींद से जागा

अमर सैनी

नोएडा। दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने मासूमों की मौत के बाद नोएडा फायर डिपार्टमेंट नींद से जागा है। रविवार को फायर की कई टीमों ने जिले के करीब 188 अस्पतालों का इंस्पेक्शन किया। जांच करने पर 48 अस्पतालों के फायर उपकरणों में कमियां पाई गई। जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट की तरफ से इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई। बताया जा रहा है कि इन कमियों को दूर करने के लिए सीएमओ की ओर से भी एक टीम गठित की जाएगी। वहीं फायर ने इन अस्पतालों को नोटिस भेजकर तत्काल कमियों को दूर करने के लिए कहा गया है।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे के नेतृत्व में अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। जिले के करीब 188 अस्पतालों में लगे फायर उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। जांच में 48 अस्पतालों में आग से बचाव के उपाय अच्छे नहीं थे. कुछ अस्पतालों में पाइपलाइनें अच्छी स्थिति में नहीं हैं, कहीं बाहर निकलने के रास्ते बंद हैं तो कहीं सिलेंडर खाली हैं। सबसे ज्यादा कमियां छोटे अस्पतालों में पाई गईं। जिला अस्पताल में भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। साथ ही अग्निशमन की भी व्यवस्था खराब मिली। सीएफओ ने बताया कि ज्यादातर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगती हैं। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अस्पतालों और अन्य बड़ी इमारतों में इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराया जाना चाहिए। इस घटना पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। व्यवस्था में सुधार के लिए 48 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *