Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

नोएडा के इंडोर स्टेडियम में होगी यूपी कबड्डी लीग

यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) का पहला सीज़न 11 जुलाई से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगा
यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) का पहला सीज़न 11 जुलाई से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगा

अमर सैनी

नोएडा। यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) का पहला सीज़न 11 जुलाई से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगा। यह घोषणा सोमवार को सेक्टर 27 स्थित फॉर्च्यून होटल नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन और एकेएफआई के संयुक्त सचिव और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य विनय कुमार सिंह ने की।
संभव जैन ने कहा कि हम इस प्रतिष्ठित लीग को लेकर रोमांचित हैं। हमारा लक्ष्य कबड्डी को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने ने बताया कि लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें यमुना योद्धा, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, अयोध्या वॉरियर्स और गंगा किंग्स ऑफ मिर्ज़ापुर शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य क्षेत्रों से कुल 120 प्रतिभागी शामिल होंगे। संभव जैन ने बताया कि यूपीकेएल ने राष्ट्रीय प्रसारण भागीदार के रूप में सोनी स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की है, जिसका मकसद कबड्डी को भारत के हर कोने में पहुंचाना है। इससे इस खेल के प्रशंसकों में बढ़ोतरी होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर राहुल चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता कबड्डी खिलाड़ियों के लिए पेशेवर स्तर पर प्रदर्शन और अनुभव हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

20 से अधिक शहरों में घूमेगी ट्रॉफी

विनय कुमार सिंह ने बताया कि यूपीकेएल मेगा नीलामी 10 जून को नोएडा के सरोवर होटल में निर्धारित है, जहां खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। इसके अलावा “यूपीकेएल ट्रॉफी टूर 2024” की रूपरेखा भी तैयार की गई है, जिसके तहत 20-25 दिनों की अवधि में ट्रॉफी को उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक प्रमुख शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रुप से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज,झांसी, आगरा, मथुरा, नोएडा जैसे शहर शामिल हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में कबड्डी के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करने के लिए बनाया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *