Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

आयुष चिकित्सा लाभ देने में आनाकानी करने वाले स्वास्थ्य बीमा प्रदाता पर कसेगी नकेल

- केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों और अस्पताल मालिकों को किया तलब
- केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों और अस्पताल मालिकों को किया तलब

नई दिल्ली, 26 मई: स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथ समेत पांच पद्धतियों से इलाज कराने वाले लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कमर कस ली है। इसके लिए आयुष सचिव पदमश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली में एक संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया है।इसमें सामान्य बीमा कंपनियों और आयुष अस्पतालों के मालिकों की कार्यकारी नेतृत्व टीमें भाग लेंगी।

दरअसल, आयुष मंत्रालय को विभिन्न माध्यमों से स्वास्थ्य बीमा धारकों और सीजीएचएस लाभार्थियों की ओर शिकायत मिल रही थी कि स्वास्थ्य बीमा प्रदाता कंपनियां और सूचीबद्ध अस्पताल आयुष चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने और कैशलेस सुविधा देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपना इलाज कराने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। लिहाजा, मंत्रालय ने इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया है। इस दौरान आयुष क्षेत्र में बीमा कवरेज, बीमा क्षेत्र के लिए मानक उपचार दिशा निर्देश और आईसीडी कोड, बीमा क्षेत्र में आयुष का प्रवेश, आयुष अस्पताल की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *