गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 10वीं की छात्रा को अगवा कर उसके साथ एक सप्ताह तक हैवानियत की गई। आरोपी पीड़ित छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति की बेटी एक सप्ताह पहले स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने की आशंका जताते हुए मोदीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शनिवार देर रात छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बंधक बनाकर मेरे साथ रेप किया। जब विरोध करती थी तो वह बेरहमी से मारपीट करता था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मुकदमे में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ा दी है। जल्द ही उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img