Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीनNoida Cyber Fraud Cases: ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर 36 लाख से अधिक ऐंठेNoida Mati Kala Mahotsav: नोएडा में दीवाली पर सजेगा ‘माटी कला महोत्सवDelhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनातGreater Noida Electricity Connection: मल्टीपॉइंट कनेक्शन पर सोसाइटी में घमासानNoida Construction Pollution: सेक्टर-134 की निर्माणाधीन परियोजना पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा, 10 लाख जुर्माने की संस्तुतिSurajpur Gambling Arrest: जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 68 हजार बरामद

पूर्व-ब्लॉक-प्रमुख के बेटे को पैर में मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया
ग्रेटर नोएडा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां दो दोस्त उसको अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए और विवाद होने के बाद पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है, युवक गोली लगने से घायल हो गया है।

दरसअल दादरी थाना क्षेत्र के कठेहरा गांव निवासी अविनाश की दादरी में पिज़्ज़ा हट रेस्टोरेंट है ।वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र भाटी के बेटे है। बुधवार देर शाम अरुण निवासी चिटहेड़ा व विकास निवासी बडपुरा उसके रेस्टोरेंट पर पहुंचे । उसके बाद में अविनाश को अपनी गाड़ी में बिठाकर वहां से निकल गए। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही अविनाश के परिचय थे। वह दोनों लोग उसको अपनी स्विफ्ट गाड़ी में बिठाकर थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव बमबावड़ ले गए। जहां उन लोगो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।।विवाद होने पर उन लोगो ने अविनाश के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गोली लगने से घायल हुए अविनाश ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी ।घायल अविनाश को इलाज के लिए परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अविनाश के परिजनों की तहरीर पर दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। गोली मारने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की स्थिति सामान्य है और इस मामले में अविनाश के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है ,जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *