पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस टीम ने स्नैचिंग अंजाम देने में सक्रिय एक ऑटो ड्राइवर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद

पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस टीम ने स्नैचिंग अंजाम देने में सक्रिय एक ऑटो ड्राइवर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने इलाके में स्नैचिंग अंजाम देने में सक्रिय एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है .गिरफ्तार आरोपी के पास एक स्कूटी और पांच मोबाइल बराबद हुआ है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली से गाजियाबाद निवासी आरिफ के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया कि पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में सक्रिय एक कुख्यात स्नैचर सीमापुरी की तरफ से आनंद विहार बस अड्डे के पास रोड नंबर 56 पर आने वाला है. इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाया और जैसे ही आरोपी स्कूटी से पहुंचा पुलिस ने उसे पकड़ लिया .तलाशी ली गई तो उसके पास से एक चाकू और पांच मोबाइल बराबर हुआ .उसके पास से बरामद स्कूटी चोरी की निकली. इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img