Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूरRabupura Electric Shock: करंट से नौ वर्षीय बच्चे के झुलसने पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

गाजियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर चोरी

एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के घर चोरी का मामला सामने आया है
एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के घर चोरी का मामला सामने आया है

अमर सैनी

गाजियाबाद। एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के घर चोरी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री संघप्रिय गौतम की ओर से वकील रामपाल सिंह ने शिकायत दी है। उनका कहना है कि राज्य मंत्री ने वैशाली सेक्टर-1 स्थित मकान जल आयोग को फरवरी तक के लिए किराये पर दे दिया था। अनुबंध समाप्त होने के बाद आयोग के अधिकारियों ने मकान खाली करा लिया। वह समय-समय पर घर जाकर उसकी देखभाल करते थे। जब हम 2 मई को घर पहुंचे तो देखा कि चोर ने ताला तोड़ दिया है और पानी के नल, दरवाजे की कुंडी, बिजली के पैनल और ग्रिल और अन्य सामान चुरा लिया है। सूचना पर कौशांबी पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण कर शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *