Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

एक फोन कॉल से जुड़ गई जिला अस्पताल की बिजली

हेलो, ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं...एक फोन से साल भर से लंबित पड़ी जिला अस्पताल की बिजली जुड़ गई
हेलो, ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं...एक फोन से साल भर से लंबित पड़ी जिला अस्पताल की बिजली जुड़ गई

अमर सैनी

नोएडा। हेलो, ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं…एक फोन से साल भर से लंबित पड़ी जिला अस्पताल की बिजली जुड़ गई। दरअसल, जिला संयुक्त अस्पताल, सेक्टर-39 करीब 10 दिन से बिजली संकट झेल रहा था। मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड, ओपीडी और सीएमओ कार्यालय तक में बिजली कटौती बनी हुई थी। बिजली विभाग के अधिकारी इस दिक्कत को दूर करने की जगह कागजी अड़चनें गिनाते रहे। यह मामला लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा तक पहुंच गया। इसके बाद मंत्री के सीधे फोन ने नोएडा में अधिकारियों को अचानक फास्टट्रेक मोड में ला दिया। 48 घंटे में बिना किसी कागजी अड़चन के मंगलवार को जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति भी सुचारू हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले लंबे समय से सेक्टर-20 स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सीधे जिला अस्पताल को बिजली आपूर्ति किए जाने के अधूरे काम को पूरा करने के लिए पीवीवीएनएल के अधिकारियों को कहा जा रहा था। पिछले 10 दिन से बिजली संकट शुरू होने के बाद इसकी मांग और बढ़ गई। बिजली अधिकारियों का साफ कहना था कि जब तक डिपोजिट वर्क में बकाया 1.30 करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग जमा नहीं करेगा, लाइन नहीं जोड़ी जा सकती है। जबकि, नौ करोड़ रुपये खर्च कर सेक्टर-39 से सेक्टर-20 तक लाइन बनकर तैयार हो चुकी थी। केवल कनेक्शन को जोड़ा जाना था। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि पूर्व में दिए गए बजट का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने की वजह से बकाया बजट रिलीज नहीं हो पा रहा था। ऐसे में दिक्कत मरीज और डॉक्टर झेल रहे थे।ऊर्जा मंत्री के फोन के बाद खुद अधिशासी अभियंता रचित खन्ना खुद सीएमएस रेनू अग्रवाल से जिला अस्पताल जाकर मिले और समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद सोमवार को ट्रांसमिशन लाइन से कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू हो गया। देर शाम इस काम को पूरा भी कर लिया गया। इसके बाद मंगलवार से जिला अस्पताल की बिजली सुचारू कर दी गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *