Hapur News : हापुड़ में घी फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 5.34 लाख का घी सीज

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोदीनगर रोड पर देर रात बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना गांव में चल रही घी फैक्ट्री पर छापा मारा। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेश और डीएम कविता मीना के निर्देश पर की गई।

जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में करीब 892 किलो घी, एक टिन रिफाइंड पाम ऑयल और 30 किलो क्रीम मिली। मिलावट की आशंका पर विभाग ने चार नमूने जांच के लिए लिए हैं। मौके से लगभग 890 किलो घी और 14 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल जब्त कर सीज किया गया है जिसकी कीमत करीब 5 लाख 34 हजार रुपये बताई जा रही है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में फैक्ट्री में कई खामियां भी सामने आईं। घी बनाने के उपकरण, भंडारण के बर्तन और प्रोसेसिंग एरिया में गंदगी मिली। घी को नॉन फूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में रखा गया था। मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स के नाम से संचालित फैक्ट्री के संचालक को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img