Hapur News : हापुड़ में साइबर ठगों ने ठगे 7.28 लाख रुपये

Hapur News : हापुड़ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार का है जहां शातिर ठगों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को बैंक अधिकारी और जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर धमकाया और करीब 7 लाख 28 हजार रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अलग अलग मामलों में फंसाने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लगातार दबाव बनाने से वह घबरा गए और आरोपी की बातों पर भरोसा कर लिया। इसी का फायदा उठाकर ठग ने धोखे से उनके खाते से 7.28 लाख रुपये अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिए। खाते से रकम कटने के बाद उन्हें ठगी का पता चला।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि साइबर टीम मोबाइल नंबर और बैंक खातों के लेनदेन की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img